शनिवार 1 अगस्त 2026 - 06:35
गज़्ज़ा में केवल व्यापक युद्धविराम समझौता ही स्वीकार।हमास

हौज़ा / हमास के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य ग़ाज़ी हमद ने कहा कि संगठन गाज़ा पट्टी में एक व्यापक युद्धविराम समझौते पर सहमत है। इस प्रस्तावित समझौते में इज़राइल की वापसी, गाज़ा के पुनर्निर्माण, एक अंतरराष्ट्रीय बल की तैनाती और प्रशासनिक जिम्मेदारी फ़िलिस्तीनी राष्ट्रीय समिति को सौंपने का प्रावधान शामिल है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,हमास के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य ग़ाज़ी हमद ने कहा कि संगठन गाज़ा पट्टी में एक व्यापक युद्धविराम समझौते पर सहमत है। इस प्रस्तावित समझौते में इज़राइल की वापसी, गाज़ा के पुनर्निर्माण, एक अंतरराष्ट्रीय बल की तैनाती और प्रशासनिक जिम्मेदारी फ़िलिस्तीनी राष्ट्रीय समिति को सौंपने का प्रावधान शामिल है।

तुर्की की अनादोलु समाचार एजेंसी से बातचीत में ग़ाज़ी हमद ने कहा कि वर्तमान चरण में दोनों पक्ष केवल समझौते के सामान्य सिद्धांतों पर सहमत हुए हैं। अगले चरण में समझौते के क्रियान्वयन की प्रक्रिया और समय-सीमा तय करने के लिए नई वार्ता होगी।

उन्होंने कहा कि इस व्यापक समझौते में गाज़ा से इज़राइली सेना की पूर्ण वापसी, क्षेत्र का पुनर्निर्माण, अंतरराष्ट्रीय बल की तैनाती और फ़िलिस्तीनी राष्ट्रीय समिति के कामकाज की शुरुआत शामिल है।

हमद ने स्पष्ट किया कि यदि इज़राइल समझौते के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन नहीं करता, तो हमास भी स्वयं को अपने दायित्वों के पालन के लिए बाध्य नहीं मानेगा।उन्होंने यह भी कहा कि जब तक समझौते का पहला चरण पूरी तरह लागू नहीं हो जाता, हमास अगले चरण में प्रवेश नहीं करेगा।

हथियारों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी भी समझौते का कार्यान्वयन तभी होगा जब इज़राइल पहले चरण की सभी शर्तों का पूरी तरह पालन करे, गाज़ा से पूरी तरह हट जाए, फ़िलिस्तीनी राष्ट्रीय समिति काम शुरू कर दे, अंतरराष्ट्रीय बल तैनात हो जाए और सभी अवैध सशस्त्र समूह भंग कर दिए जाएँ।

उन्होंने बताया कि समझौते में भारी हथियारों की स्थिति भी निर्धारित की गई है। इज़राइल द्वारा अपनी सभी प्रतिबद्धताओं के पूर्ण पालन के बाद ये हथियार फ़िलिस्तीनी राष्ट्रीय समिति की निगरानी और जिम्मेदारी में रखे जाएंगे।

ग़ाज़ी हमद ने अंत में कहा कि समझौते के कार्यान्वयन की निरंतर निगरानी के लिए एक अंतरराष्ट्रीय समिति भी गठित की जाएगी।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha